Ajay Maken: माकन का वीडियो वायरल, हमारी संख्या बढ़ती जाएगी, गहलोत की ओवरस्मार्टनेस ने...कह लगाए ठहाके
अजय माकन पर गहलोत गुट ने पक्षपात का आरोप लगाया था। विधायकों ने आरोप लगाया था कि माकन जयपुर एक एजेंडे के तहत आए थे। वो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। अब अजय माकन का वीडियो वायरल होने के बाद गहलोत समर्थक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सियासी संग्राम में गहलोत गुट के नेताओं ने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अजय माकन सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की साजिश के तहत विधायकों से बात करने आए थे। अब माकन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अशोक गहलोत की ओवर स्मार्टनेस पर ठहाके लगाते दिख रहे हैं।
वीडियो अजय माकन के ऑफिस का बताया जा रहा है। वीडियो में खिलाड़ी लाल बैरवा अजय माकन के ऑफिस से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वहीं माकन से कुछ लोगों की बातचीत हो रही है। माकन ठहाके लगा कर कह रहे हैं कि 'अभी संख्या और बढ़ती दिखाई देगी।' उनके इतना कहते ही सामने बैठा एक व्यक्ति बोलता है कि सीएम गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने आपकी भारत जोड़ो यात्रा...और इतना कह वह हाथों से खत्म हो जाने का संकेत देता है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद गहलोत समर्थक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि वीडियो में बैठे लोग कांग्रेस के मौजूदा हालात का मजाक बना रहे हैं।
#RajasthanCongressCrisis@INCIndia @RahulGandhi What is this in @ajaymaken office?
Take Action on this conversation.
Making a joke on the current situation of @INCIndia and its leaders are being mocked by sitting in as a journalist, action should be taken against such people. pic.twitter.com/CWmSR2yptM — Shivkaran Saini Bhopalgarh (@SKsaini_1010) September 29, 2022
सचिन पायलट और अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लग रहा था कि राजस्थान का सियासी संकट टल गया है। अब अजय माकन का वीडियो वायरल होने के बाद इसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया यूजर वीडियो में माकन के संख्या बढ़ने की बात को इस्तीफा देने वालों के पाला बदलने की बात से जोरकर देख रहे हैं। इस्तीफा देने वाले कई विधायकों ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि धारीवाल के घर किस कारण उन्होंने बुलाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस आलाकमान का फैसला मंजूर होने की बात कही थी।