फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Political Crisis 48 hours ultimatum to three congress leaders of Gehlot Camp

Rajasthan: गहलोत गुट के तीन नेताओं को अल्टीमेटम, 48 घंटे में नहीं दिया जवाब तो कांग्रेस करेगी कार्रवाई

Mon, 10 Oct 2022 09:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक करने पर महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पहले दस दिन में जवाब देने को कहा गया था। अब जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis 48 hours ultimatum to three congress leaders of Gehlot Camp
महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने गहलोत गुट के तीन नेताओं को अब 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए तुरंत जवाब देने को कहा है। यदि वे अपना जवाब दाखिल नहीं करेंगे तो पार्टी की अनुशासन समिति एक्शन लेगी। 

विज्ञापन


25 सितंबर की शाम को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक में विधायकों के नहीं पहुंचने पर विवाद हो गया था। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों के साथ विधायकों की बैठक होनी थी लेकिन विधायक नहीं पहुंचे। इसके साथ ही शांति धारीवाल के घर विधायकों की अलग बैठक की गई। फिर वहां से विधायक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था। कांग्रेस विधायकों की इस हरकत को अजय माकन ने आलाकमान को सूचित किया था। जिसके बाद महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गए थे। जिनका जवाब तीनों को 10 दिन में देना था, जो कि अभी तक नहीं दिया गया है। अब आलाकमान ने 48 घंटे में तीनों नेताओं से जवाब तलब किया है।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस जारी करने के बाद से ही इन तीनों नेताओं के जवाब की प्रतीक्षा की जा रही थी। अब पार्टी ने उन्हें जवाब देने के लिए कुछ और वक्त दिया है। वहीं सूत्रों ने कहा कि त्योहार होने की वजह से देरी हुई है। जिसकी वजह से लचीला रुख दिखाया गया है लेकिन समिति दो दिन और इंतजार करेगी। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed