{"_id":"5a45f9cc4f1c1bc45b8bebba","slug":"rajasthan-panic-due-to-panther-in-jagatpura-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वो' कॉलोनी में आया तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वो' कॉलोनी में आया तो मच गया हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया पैंथर
- फोटो : अमर उजाला
जंगल से भटककर एक पैंथर आज शहर के घनी आबादी इलाके में आ गया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
घटना राजधानी जयपुर की है। यहां पर झालाना के जंगल से भटकर एक पैंथर जगतपुरा के पास राजीव नगर में आ गया। यहां एक मकान के पास इस पैंथर को घूमता देख इलाके में दहशत फैल गई। पैंथर के कॉलोनी में आने की सूचना आग की तरह आसपास की कॉलोनियों तक पहुंच गई।

Trending Videos
यूं पकड़ में आया पैंथर
लगी तमाशबीनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास खड़े तमाशबीनों को वहां से हटाया और फिर वन विभाग की टीम ने इसे बेहोश कर पकड़ा।
जयपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. अरविन्द माथुर का कहना है कि यहां पास में जंगल है और ये पैंथर भटकते हुए इस तरफ आ गया होगा। इसे पकड़ लिया गया है और फिर वापस जंगल में छुड़वा दिया। पैंथर द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने की कोई सूचना नहीं है।