{"_id":"612fb8d78ebc3e7a2864b70e","slug":"rajasthan-panchayat-polls-third-phase-65-per-cent-voter-turnout-registered-in-the-final-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में छह जिलों में 65 फीसदी मतदान, मतगणना चार सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में छह जिलों में 65 फीसदी मतदान, मतगणना चार सितंबर को
Wed, 01 Sep 2021 11:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:01 PM IST
सार
राजस्थान के पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को छह जिलों में मतदान हुआ। इन जिलों में करीब 65 फीसदी वोट पड़े। नतीजे चार सितंबर को आएंगे।
विज्ञापन
ईवीएम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के छह जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस चरण में कुल 64.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
छह जिला परिषदों के कुल 200 सदस्यों और 78 पंचायत समितियों के 1,564 सदस्यों के चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ। पहले और दूसरे चरण के तहत क्रमश: 26 और 29 अगस्त को मतदान हुआ था। मतगणना 4 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर होगी। छह जिलों में एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन