{"_id":"5a18f6bd4f1c1b7a548bf15b","slug":"rajasthan-padmavati-row-bhilwara-city-will-close-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज बंद है टेक्सटाइल सिटी, आवश्यक सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद है टेक्सटाइल सिटी, आवश्यक सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को लेकर मचा शोर अभी तक थमा नहीं है। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के साथ जयपुर में एक युवक की सनसनीखेज मौत भी फिल्म विवादों की कड़ी में जुड़ गई है। वहीं फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर आज टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा बंद है। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से बुलाए गए बंद का सर्व समाज ने समर्थन किया है। वहीं सभी व्यापारिक संस्थाओं ने भी महारानी पद्मावती के सम्मान में बुलाए गए बंद को एकतरफा समर्थन दिया। जानकारी के अनुसार आज भीलवाड़ा में सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शन
पद्मावती
- फोटो : self
साथ ही मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप भी एक-एक घंटे बंद रहेंगे। वहीं भीलवाड़ा में बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसटीएफ की एक और आरएसी की दो कंपनियों सुरक्षा के लिहाज से तैनात की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी सभी प्रकार की गतिविधियों नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि भीलवाड़ा से पूर्व कई और शहरों में पद्मावती फिल्म के विरोध में बंद हो चुका है।