फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Now after five Jyotirlings journey of South India Darshan from Bharat Gaurav Tourist Train from Marc

Rajasthan: अब पांच ज्योतिर्लिंग के बाद 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से दक्षिण भारत दर्शन की यात्रा 11 मार्च से

Mon, 06 Feb 2023 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 05:03 PM IST
सार

भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया हैI
 

विज्ञापन
Rajasthan Now after five Jyotirlings journey of South India Darshan from Bharat Gaurav Tourist Train from Marc
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 11 मार्च को सीकर से रवाना होकर वाया जयपुर, सवाई माधोपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी। इस यात्रा की अवधि 10 दिन की है, जिसमें रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन दर्शन का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया, अगली यात्रा दक्षिण भारत की 11 मार्च के लिए घोषित कर दी गई है। यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत नए रेक से करवाई जा रही है। यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे वातानुकूलित थर्ड एसी कोच, आधुनिक किचन-कार से सुसज्जित होगी। यात्रा को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 26,100 रुपये रखा गया है, जिसमे एसी ट्रेन तथा नॉन एसी आवास प्रदान किया जाएगा। सुपीरियर कैटेगरी का मूल्य 29,260 रुपये रखा गया है, जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन के साथ एसी आवास की सुविधा मिलेगी। दोनों श्रेणियों में बस की व्यवस्था नॉन एसी बसों में ही रहेगी।
विज्ञापन


कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, ट्रांसपोर्टेशन और मंदिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगीI इंश्योरेंस के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930997, 9001094705 से भी प्राप्त कर सकते हैंI इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध हैI इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय 708, 7वीं मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर में आकर भी करवा सकते हैंI संबंधित विवरण फ़ोन नंबर 8595930997 और 9001094705 से भी लिया जा सकता हैI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed