{"_id":"5a8659f44f1c1b462c8b823b","slug":"rajasthan-minor-rape-and-killed-in-jhalawar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: छह वर्षीय मासूम के साथ रेप कर सिर कुचला, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: छह वर्षीय मासूम के साथ रेप कर सिर कुचला, परिजन बेहाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के शव को ले जाते परिजन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूमों के साथ ज्यादतियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नया मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है।
यहां दरिंदों ने एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मासूम का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। पीड़िता का शव घर से करीब 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला है।
घटना झालावाड़ के छोटी रायपुर गांव की है। यहां रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बच्ची अचानक घर से गायब हो गई और सभी बच्ची की तलाश जुटे थे। उन्हें भनक तक नहीं थी कि उनकी मासूम के साथ इतना बुरा होगा।

ग्रामीणों में गुस्सा
पुलिस के अनुसार सुबह किसी ने बच्ची के परिजनों जानकारी दी कि पास के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। संबंधित ग्रामीणों ने ही पुलिस को भी ये सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची की पहचान की।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची का शव जहां मिला है, उसकी हत्या वहीं की गई थी या फिर उसका शव यहां लाकर डाला गया है। मासूम के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या से गांव में तनाव का माहौल है।
ग्रामीण कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।