फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Minister Govind Ram Meghwal given a controversial statement regarding Karva Chauth

Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री मेघवाल ने करवा चौथ के व्रत को बताया अंधविश्वास, मचा बवाल

Sun, 21 Aug 2022 03:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 03:14 AM IST
सार

मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है आज भी भारत में करवा चौथ पर महिलाएं छलनी से देखती हैं, अपने पति की लंबी उम्र की बात करती हैं लेकिन पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए कभी छलनी नहीं देखता।

विज्ञापन
Rajasthan Minister Govind Ram Meghwal given a controversial statement regarding Karva Chauth
राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल, गोविंद राम मेघवाल - फोटो : Twitter

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को करवा चौथ व्रत पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में महिलाएं अभी भी चांद को छलनी से देखती हैं और करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं जबकि विकसित देशों में महिलाएं चांद पर जा रहीं हैं।

विज्ञापन


उनकी इस टिप्पणी के बाद विपक्षी दल भाजपा ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने मांफी की मांग की है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपने सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए कभी छलनी नहीं देखता
आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने 'डिजिफेस्ट' के समापन समारोह में कहा कि चीन और अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी भारत में करवा चौथ पर महिलाएं छलनी से देखती हैं, अपने पति की लंबी उम्र की बात करती हैं लेकिन पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए कभी छलनी नहीं देखता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को अंधविश्वास में धकेला जा रहा है
उन्होंने कहा कि लोगों को अंधविश्वास में धकेला जा रहा है, वे धर्म और जाति के नाम पर दूसरों से लड़ रहे हैं। वहीं सीएम गहलोत भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। अब भाजपा मंत्री के बयान पर हमलावर हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के रूप में काम कर रही हैं।

भाजपा ने बोला तीखा हमला
आगे रामलाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं परंपराओं का पालन करने के लिए जानी जाती हैं और वे अपने निजी जीवन और पेशे के बीच संतुलन बनाना जानती हैं।


हालांकि बाद में गोविंद मेघवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह केवल वैज्ञानिक सोच और शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं। जो कोई भी इसका पालन करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है। मैं वैज्ञानिक स्वभाव के महत्व के बारे में बात कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed