{"_id":"60c461ef7293a22e0078755d","slug":"rajasthan-minister-bd-kalla-statement-is-senior-citizen-may-die-but-youth-and-children-first-took-jab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े बोल: बुजुर्ग मर जाएं तो कोई बात नहीं, बच्चों को लगनी चाहिए थी वैक्सीन, राजस्थान के मंत्री का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े बोल: बुजुर्ग मर जाएं तो कोई बात नहीं, बच्चों को लगनी चाहिए थी वैक्सीन, राजस्थान के मंत्री का बयान
Sat, 12 Jun 2021 12:57 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:57 PM IST
सार
राजस्थान सरकार के मंत्री ने वैक्सीनेशन अभियान पर हमला बोलते हुए कहा कि बुजुर्गों से पहले बच्चों को कोरोना की टीका लगना चाहिए। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के मंत्री बीडी कल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक तरफ कोरोना महामारी का डर है तो दूसरी तरफ राजनेताओं के बोल लोगों के बीच भ्रम का माहौल फैला रहे हैं। कोरोना काल के दौरान कई राजनेताओं ने महामारी से संबंधित अजीबोगरीब बयान देकर सुर्खियां बटोरीं। अब इसी सूची में राजस्थान के जल और ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला का नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार में मौजूद मंत्री बीडी कल्ला ने वैक्सीनेशन को लेकर एक अलग ही ज्ञान बांटा है। जल मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि क्या आपको पता है कि वैक्सीन किसे लगाई जाती है। आज तक अपने देश में कोई भी वैक्सीन सिर्फ बच्चों को लगी है, बुजुर्गों को वैक्सीन कहां लगती है?
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना में भी सबसे पहले बच्चों को ही वैक्सीन लगनी चाहिए क्योंकि बच्चों का बचना जरूरी होता है। बीडी कल्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना की वैक्सीन को बुजुर्गों को लगवाना शुरू कर दिया। मंत्री ने आगे कहा कि मैंने खुद बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना है कि हम तो वैसे भी 80-85 साल के हो गए हैं, हम कोरोना से मर भी जाएं तो कोई बात नहीं लेकिन बच्चों का बचना जरूरी है, इसलिए पहले बच्चों को टीका लगाया जाए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मंत्री बीडी कल्ला ने मोदी सरकार की वैक्सीनेशन नीति पर भी जमकल हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वैक्सीन नीति गलत है, अगर वैक्सीन आई तो सबसे पहले बच्चों को लगनी चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से समस्या इतनी बढ़ गई।
केंद्रीय मंत्री का पलटवार
हालांकि केंद्रीय जस संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मंत्री बीडी कल्ला के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के नेताओं का हास्यास्पद ज्ञान और बयान सुन लीजिए। उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन राजनीति से कांग्रेस अब क्लाउन राजनीति पर आ गई है।