फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Man accuses police of forcing him to accept his daughter was not raped राजस्थान: मूक बधिर से दुष्कर्म नहीं हुआ यह मान लो, पुलिस डाल रही दबाव, पीड़िता के पिता का आरोप

राजस्थान: मूक बधिर से दुष्कर्म नहीं हुआ यह मंजूर करने को पुलिस डाल रही दबाव, लड़की के पिता का आरोप

Tue, 01 Feb 2022 12:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 PM IST
सार

पीड़िता के पिता के इस दावे से नए सिरे से बवाल मच सकता है। पीड़िता के पिता ने यह भी कहा है कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है और न्याय चाहते हैं। मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan: Man accuses police of forcing him to accept his daughter was not raped   राजस्थान: मूक बधिर से दुष्कर्म नहीं हुआ यह मान लो, पुलिस डाल रही दबाव, पीड़िता के पिता का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

राजस्थान के अलवर में कुछ दिनों पहले बुरी तरह जख्मी मिली मूक बधिर लड़की के पिता के आरोप से मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उन पर दबाव डाल रही है कि वह यह मंजूर कर लें कि उनकी बेटी से दुष्कर्म नहीं हुआ, वह दुर्घटना में घायल हुई है। यह एक लड़की एक पुल के पास सिसकती मिली थी और उसके निजी अंगों के पास चोट के निशान थे। 

विज्ञापन


राजस्थान में यह मामला बीते कई दिनों से गरमा रहा है। विपक्ष व लड़की के परिजन इसे दुष्कर्म बता रहे हैं, लेकिन पुलिस व सत्तारूढ़ कांग्रेस नेता इससे इनकार कर रहे हैं। इस बीच सोमवार को पीड़िता के पिता के इस दावे से नए सिरे से बवाल मच सकता है। पीड़िता के पिता ने यह भी कहा है कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है और न्याय चाहते हैं।
विज्ञापन


अलवर में पत्रकारों से चर्चा में पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिस हम पर इस बात के लिए दबाव डाल रही हैं कि हम स्वीकार कर लें कि वह एक दुर्घटना थी। हम डरे हुए हैं और सिर्फ न्याय चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जब बेटी को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा था कि यह दुष्कर्म का मामला लगता है। इसके बाद पीड़िता को जयपुर के  जेके लोन अस्पताल भेज दिया गया था। वहां उसकी सर्जरी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि अब पुलिस अधिकारी हमसे यह मंजूर करने के लिए दबाव डाल रहे हैं कि यह एक दुर्घटना थी। हम पुलिस की कहानी से संतुष्ट नहीं हैं। हमें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट भी अभी तक नहीं दी गई है। 


पैसा के प्रलोभन का भी लगाया आरोप
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि यदि वह मान लेते हैं कि यह एक दुर्घटना का मामला है तो उन्हें और पैसा दिया जाएगा। 

मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय
लड़की के पिता के आरोपों पर जब इस न्यूज एजेंसी ने अलवर के पुलिस अधीक्षक तेजवानी गौतम का जवाब जानने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। अलवर पुलिस ने शुरू में शक जाहिर किया था कि यह दुष्कर्म का केस हो सकता है, लेकिन बाद में एक मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से दुष्कर्म की आशंका से इनकार किया और कहा कि यह एक दुर्घटना है। मामले को लेकर विरोध बढ़ने पर राज्य सरकार ने जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed