{"_id":"5a6f0f3a4f1c1b90268b715a","slug":"rajasthan-kota-bjp-workers-jammed-road-after-a-policeman-imposed-fine-on-not-wearing-helmet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने पर भड़के भाजपाई, पुलिसकर्मियों को जोड़ने पड़े हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने पर भड़के भाजपाई, पुलिसकर्मियों को जोड़ने पड़े हाथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के आगे हाथ जोड़े खड़ा एक ट्रैफिककर्मी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के चालान बनाते वक्त ट्रैफिक पुलिस को एक बीजेपी कार्यकर्ता का चालान बनाना भारी पड़ गया।
मामला कोटा शहर के सीएडी सर्किल का है जहां बगैर हेलमेट पहने बीजेपी कार्यकर्ता का जब ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया तो उसने एक के बाद एक दर्जनों कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया। फिर यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
बीजेपी कार्यकर्ता का आरोप है कि चालान बनाते वक्त अजीराम गुर्जर नाम के पुलिसकर्मी ने उनके कार्यकर्ता नीलेश से अभद्रता की। वहीं पुलिसकर्मी का कहना था कि कार्यकर्ता ने बेवजह मामले को तूल दिया है।

गुस्साए भाजपाई नहीं माने
रास्ता जाम कर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
हंगामे के बीच कई बार पुलिसकर्मी भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए हाथ जोड़ते नजर आए। इसके बावजूद गुस्साए भाजपाई नहीं माने। काफी देर तक चले हंगामे के बाद ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके से पुलिसकर्मी को वहां से हटा दिया गया।