फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan kota - accused who rape 6 year old got punishment by posco court

चाकू दिखाकर 6 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले को मिली ये सजा

Mon, 15 Jan 2018 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
rajasthan kota - accused who rape 6 year old got punishment by posco court
अदालत में पेश होने जाता दुष्कर्मी जाफिर - फोटो : Amar Ujala
पिछले साल चाकू दिखाकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने आज सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटा के रेलवे काॅलोनी थाना इलाके में 6 महीने पहले हुए नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आज कोटा की पोक्सो कोर्ट ने आरोपी जाफिर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।


आरोपी जाफिर  ने 6 साल की मासूम को अगवा कर जंगल में ले जाकर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद बालिका को मरा समझकर झाड़ियों में फैंककर चला गया था। करीब 6 दिन बाद बदहवास हालत में बालिका झाड़ियों में पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके के ही रहने वाले शख्स जाफिर को गिरफ्तार किया, जिसने अपना गुनाह कबूला। पोक्सो कोर्ट में तत्वरित गति से चले इस मामले का निस्तारण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोर्ट में लाए आरोपी की शर्म से झुकी रही निगाह

rajasthan kota - accused who rape 6 year old got punishment by posco court
सिर झुकाए कोर्ट जाता जाकिर - फोटो : Amar Ujala
जब आरोपी जाफिर को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया तो उस वक्त उसकी निगाह शर्म से झुकी रही और वो इतने जघन्यकांड के बाद किसी को मुंह नहीं दिखा पा रहा था। कोर्ट ने भी मामले को गंभीर मानते हुए जल्द सजा पर फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed