फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jodhpur stone pelting at police

मामूली झगड़े के बाद मचा बवाल, दस से ज्यादा वाहन फूंके, शहर में तनाव

Sat, 02 Dec 2017 10:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jodhpur stone pelting at police
जोधपुर में बवाल
कुछ युवकों की मामूली मारपीट बवाल का रूप ले लेगी यह शायद पुलिस प्रशासन ने भी नहीं सोचा था। दरअसल जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक के साथ करीब के ही क्षेत्र के कुछ लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद जिस युवक के साथ मारपीट की गई थी वह पुलिस के पास जाने के बजाय 40-50 अपने गुट के लोगों को ले आया और दूसरे गुट के लोगों के साथ जमकर मारपीट की और एक दुकान में आग लगा दी। इसके बाद व्यपारियों का मोहल्ला और सुभाष चौक में बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने कई दुकानों व घरों में जमकर तोड़फोड़ की और एक दर्जन से अधिक वाहन फूंक दिए। करीब डेढ़ घंटे तक चले बवाल में उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों की तलाश जारी

rajasthan jodhpur stone pelting at police
crime scene

वहीं हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आरएसी की कंपनी को बुलाना पड़ा। उपद्रवियों की पत्थरबाजी में चार पुलिसकर्मियों सहित कई आम लोग भी घायल हो गए। दोनों क्षेत्र के घरों में हुई तोड़फोड़ के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

आज ईदमिलादुन्नबी को देखते हुए शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस क्षेत्र में बवाल हुआ है वहां पर दो-तीन दिन के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर के अनुसार फिलहाल हालात काबू में है और नौ बदमाशों को राउंड अप किया है। इसके ​अतिरिक्त उपद्रवियों को भी पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed