{"_id":"5a42576c4f1c1b3c3d8c00be","slug":"rajasthan-jodhpur-posters-found-with-pro-sachin-pilot-slogan-in-home-town-of-ashok-gehlot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अबकी बार पायलट सरकार', गहलोत के गढ़ में लगे ऐसे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अबकी बार पायलट सरकार', गहलोत के गढ़ में लगे ऐसे पोस्टर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर के एक बाजार में लगे पायलट समर्थित पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम सांस तक राजस्थान की राजनीति में सक्रिय रहने का दावा करने वाले पूर्व सीएम अशोक गहलोत के गढ़ में सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर लगे दिखाई दिए हैं।
जोधपुर के एक बाजार में लगा 'अबकी बार पायलट सरकार' लिखा पोस्टर पूरे शहर और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व शहर के सोजती गेट पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर लगाकर चर्चा में आए पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने एक बार फिर से शहर में 'अबकी बार पायलट सरकार' के पोस्टर लगाए हैं। पूर्व पार्षद के इस तरह से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर में सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर लगाने से कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई हैं।
अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में जोधपुर कांग्रेस इन पोस्टर से दो धड़ो में बंटी नजर आ रही। हालांकि कुछ माह पूर्व भी इस तरह सचिन के समर्थन पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने पोस्टर लगाए थे। इस पर पूर्व सीएम गहलोत ने कहा था कि 'लोकतंत्र में हर किसी को अपनी भावना जाहिर करने का अधिकार हैं।'

अलग-अलग लगाए जा रहे कयास
डेमो इमेज
पूर्व पार्षद के बार बार इस तरह पोस्टर लगाकर पूर्व सीएम के गृह नगर में सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर लगाने से यह तो जाहिर हैं कि कहीं न कहीं पूर्व सीएम गहलोत के गृह नगर और विधानसभा में भी कांग्रेस दो गुटों में बंटी हैं। जिसमे एक धड़ा पूर्व सीएम समर्थकों का हैं तो दूसरा सचिन पायलट के समर्थन में। अगर यही हालात रहे तो आगामी चुनावों में कांग्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर में कांग्रेस प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समर्थन में लगे पोस्टर को लेकर जहां शहर में चर्चाओं का दौर गरम है तो वही के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इन पोस्टर को हाल ही में अशोक गहलोत के मीडिया में दिए बयान कि 'जब तक जीवित हूं तब तक प्रदेश में सक्रिय रहूंगा' से भी जोड़कर देखा जा रहा है।