{"_id":"5a75c7094f1c1b4e588b67cc","slug":"rajasthan-jodhpur-police-busted-a-gang-who-were-producing-fake-currency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2000 के बाद अब 200 रुपए का भी नकली नोट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 के बाद अब 200 रुपए का भी नकली नोट, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
बरामद किए गए 2 हजार और 200 के नकली नोट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार के बाद अब 200 रुपए के भी नकली नोट बाजार में है। ऐसे गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डांगियावास थाना इलाके में आरोपी मिठाई की एक दुकान पर दो हजार और 200 के नकली नोट चलाने के प्रयास कर रहे थे। सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र ने बताया कि 20 जनवरी को इस संबंध में दुकानदार धर्माराम ने मामला दर्ज कराया था। जिस पर सुरेन्द्र कुमार सुथार को गिरफ्तार किया गया।

अपनी ही दुकान से चला रहे थे जाली नोट
नकली नोट बनाने और बाजार में चालाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने यह नकली नोट पुखाराम जाट से लाने की बात कही। इस पर पुलिस ने आरोपी पुखाराम को दस्तयाब किया तो आरोपी ने यह नोट दिनेश पूनिया निवासी खेडी भोपालगढ़ द्वारा स्कैनर से फोटो कॉपी कर बनाने की बात सामने आई। साथ ही बादल माली की शिकारगढ़ स्थित दुकान से इनका वितरण करने की बात स्वीकार की।
इस पर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए मामले में नकली नोट बनाने और बाजार में चलाने वालों में शामिल आरोपी दिनेश पूनिया, बादल माली और पुखाराम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।इनके पास से नकली नोट, स्कैनर सहित सामान भी जब्त किया है। अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने स्कैनर से तैयार किए 80 हजार से अधिक के नकली नोट बाजार में चलाने की बात स्वीकार की है।