{"_id":"5a8d38184f1c1b78028b59d8","slug":"rajasthan-jaisalmer-stray-dog-attacked-a-foreign-tourists-once-again-in-the-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटक पर फिर हमला, किला देखने की बजाय पहुंचा अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी पर्यटक पर फिर हमला, किला देखने की बजाय पहुंचा अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Feb 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
अपने पैरों पर श्वान के काटने का निशान दिखाता पीड़ित पर्यटक मौरिस हसन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी सैलानी यहां से सुनहरी यादें अपने साथ ले जाने के बजाए दुखद यादें भी साथ ले जाने को मजबूर हैं।
मामला जैसलमेर का है जहां पिछले 24 घंटे के अंतराल में आवारा पशुओं ने दो पर्यटकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक विदेशी सैलानी पर कुत्ते ने हमला कर चोटिल कर दिया। जानकारी के अनुसार जैसलमेर घूमने आए चिली देश के निवासी चिली ब्रदर्स मौरिस हसन और डेनियल हसन जैसलमेर घूम रहे थे कि चैनपुरा क्षेत्र ने एक आवारा कुत्ते ने सैलानी मौरिस हसन पर हमला कर दिया।
गनीमत रही की सैलानी मौरिस हसन को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उसके पैर पर कुत्ते के दांतो के निशान लग गए। उन्हें स्थानीय लोग जिले के जवाहर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उपचार कर छुट्टी दे दी।
इससे पहले ब्रिटेन की शैली पर भी एक कुत्ते ने हमला किया था। यह घटना मैनपुरा मोहल्ले की है।

स्थानीय लोगों पर भी हमले
jaisalmer news
ऐसा नहीं है कि यहां आवारा कुत्तों के हमले केवल सैलानियों पर हो रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोग भी इस समस्या से परेशान है।
चैनपुरा इलाके में स्थानीय निवासी स्वरूप व्यास को भी कुत्ते ने काट लिया और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले तीन माह में आवारा पशुओं व श्वानों की चपेट में 15 से अधिक विदेशी सैलानी आ चुके हैं। तीन दिन पहले विदेशी महिला को गाय ने चपेट में ले लिया था। लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन यहां आवारा पशुओं की समस्या को दूर करने में नाकाम साबित हो रहा है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नही हो रही है।