{"_id":"5a2e3e424f1c1b7a548c2442","slug":"rajasthan-jaisalmer-family-met-with-a-road-accident-many-members-died-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, रास्ते में ही मातम में बदल गई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, रास्ते में ही मातम में बदल गई खुशियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मृत परिवार का एक सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पलभर में परिवार की खुशियों को एक हादसे ने मातम में बदल दिया।
जैसलमेर के पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में आज सवेरे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव की नगरी रामदेवरा में आयोजित अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज के तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आज सवेरे बालोतरा से उत्तमचंद सोनी अपने परिवार सहित रामदेवरा आ रहे थे। इसी दौरान मांडला गांव के समीप अनियंत्रित होकर कार पलट गई।

दो महिलाओं और एक पुरुष ने मौके पर तोड़ा दम
घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर्स
- फोटो : Amar Ujala
हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं व एक पुरुष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सड़क हादसे में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पोकरण के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। बाद प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।