{"_id":"5a60bc5d4f1c1b7e268b516f","slug":"rajasthan-jaipur-team-india-s-former-opener-came-out-in-support-of-teammates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम से बाहर चल रहा ये धुरंधर आया अपने साथियों के सपोर्ट में, कह दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम से बाहर चल रहा ये धुरंधर आया अपने साथियों के सपोर्ट में, कह दी इतनी बड़ी बात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
साउथ अफ्रीका में लगातार दो टेस्ट हारकर आलोचनाओं से चौतरफा घिरी टीम इंडिया के बचाव में टीम से बाहर चल रहा पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज खुलकर सामने आया है। आज एक क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में जयपुर आए टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि दो टेस्ट हारने से बिना पूर्व रिकॉर्ड देखे कैसे सवाल उठाए जा सकते हैं।
गंभीर ने आलोचकों से कहा है कि आपको टीम का पिछले साल का प्रदर्शन देखना चाहिए और फिर कुछ कहना चाहिए। आज गौतम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया पूर्व तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के कप्तान पंकज सिंह के एक्सीलेंस सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गंभीर ने आलोचकों से कहा है कि आपको टीम का पिछले साल का प्रदर्शन देखना चाहिए और फिर कुछ कहना चाहिए। आज गौतम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया पूर्व तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के कप्तान पंकज सिंह के एक्सीलेंस सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
आरसीए एकेडमी की जमकर की तारीफ
पंकज सिंह की एकेडमी का उद्घाटन करने जयपुर आए क्रिकेटर गौतम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर गौतम ने कहा कि देश की नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बाद कोई बेहतर एकेडमी है तो वो है आरसीए की एकेडमी। उन्होनें अपने टीम के पूर्व साथी पंकज को एकेडमी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंकज इस एकेडमी को और भी ज्यादा बेहतर बनाएं ताकि और भी अच्छे क्रिकेटर्स निखरकर सामने आ सके। उन्होनें बताया कि दिल्ली में भी ऐसी एकेडमी की दरकार है और सरकार से इस तरह की एकेडमी बनवाने के लिए पैसे निकलवाना बहुत मुश्किल है।