{"_id":"5a2a95454f1c1b3c3d8bc59e","slug":"rajasthan-jaipur-tank-parts-fell-from-fighter-jet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फाइटर प्लेन से गांव में गिरे फ्यूल टैंक के पार्ट, मचा हडकम्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइटर प्लेन से गांव में गिरे फ्यूल टैंक के पार्ट, मचा हडकम्प
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
फाइटर प्लेन से गिरी सिलेंडरनुमा वस्तुएं
आसमान में उड़ रहे फाइटर प्लेन से फ्यूल टैंक के पार्ट गिरने की अनोखी घटना सामने आई है। इस घटना के बाद जहां ये पार्ट गिरे वहां हडकम्प मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी जयपुर के नजदीक बस्सी की है। शाम को अचानक आसमान में उड़ रहे एक फाइटर प्लेन से एक के बाद तीन सिलेंडरनुमा वस्तुएं गिरी। इनकी लंबाई 10 फीट से भी अधिक बताई जा रही है। गनीमत रही कि ये सिलेंडर दूधली गांव, डूंगरवास के पास सूनसान इलाके में गिरे और उस वक्त वहां कोई नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया।
खेत में तेज आवाज के साथ गिरे इन सिलेंडरनुमा वस्तुओं को देखने केे लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची और इन्हें कब्जे में लिया। इस संबंध में वायुसेना से संपर्क किया जा रहा है।

Trending Videos
हो सकते हैं फ्यूल टैंक के पुर्जें
प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि ये फ्यूल टैंक के पुर्जें हैं और फाइटर प्लेन में इनकी वजह से वजन ज्यादा हो रहा था। इस कारण इन्हें गिराया गया। ये इतने भारी थे कि एक को उठाने में आठ—10 आदमियों की जरुरत पड़ी।
दूसरी तरफ दुर्घटनावश इनके प्लेन से गिरने की भी बात सामने आ रही है। इसकी जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ दुर्घटनावश इनके प्लेन से गिरने की भी बात सामने आ रही है। इसकी जांच की जा रही है।