{"_id":"5a7d0b8e4f1c1ba3268b91ef","slug":"rajasthan-jaipur-raje-government-will-face-more-trouble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम राजे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, पूरा विभाग ही विधानसभा के बाहर देगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम राजे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, पूरा विभाग ही विधानसभा के बाहर देगा धरना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे सरकार की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। विधानसभा में अपने ही विधायकों के तीखे हमले झेल रही सरकार को अब नौकरशाहों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल राजस्थान सरकार के जनसम्पर्क विभाग के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राजे व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न मांगों को लेकर अब इस विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी 12 फरवरी को विधानसभा के बाहर धरना देगें। गौरतलब है कि 12 फरवरी को ही मुख्यमंत्री राजस्थान का बजट पेश करेंगी।
ऐसे में जिस विभाग के पास सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी उसके कर्मचारियों का धरना देना राजे सरकार के लिए चिंता का विषय है।

Trending Videos
नाराज है अधिकारी कर्मचारी
फाइल फोटो।
प्रसार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा के अनुसार बीती दो फरवरी को विभाग की निदेशक के साथ जिन मांगों पर सहमति बनी थी उन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वर्मा का कहना है कि विभाग की निदेशक के साथ सचिव भी इसके लिए जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि राज्य के सूचना व जनसम्पर्क विभाग का अलग से कोई मंत्री नहीं है। यह विभाग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास ही है। ऐसे में पूरे विभाग का विधानसभा में धरना देना सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।