फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur raje government spent crores at statue

वसुंधरा राजे का मायावती दांव! विकास पर नहीं इन पर होगा पैसा खर्च

Thu, 21 Dec 2017 10:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur raje government spent crores at statue
वसुंधरा राजे
चुनावी वर्ष में अक्सर सरकारों को महापुरुषों की याद आने लगती है। उनके नाम पर ही वोट मांगती पार्टियां कुछ ऐसे निर्णय करती हैं, जो शायद लोगों की भी समझ से परे होते है। ऐसा ही कुछ इन दिनों राजस्थान सरकार कर रही है।
विज्ञापन


यहां के यूडीएएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के अनुसार सरकार पूरे प्रदेश में 100 प्रभावशाली लोगों के स्टेच्यू लगाएगी। गौरतलब है अगले वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव है मूर्तियों के जरिए समुदाय विशेष को अपनी और आकर्षित करने का यह दांव यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की याद दिला रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निकायों पर पड़ेगा भार

rajasthan jaipur raje government spent crores at statue
यूडीएच मंत्री राजस्थान
दरअसल यूपी में मायावती ने कई ऐसे पार्क और स्मारकों का निर्माण कराया जो पत्थर के हाथियों से भरे हुए है। मायावती का यह दांव हालां​कि उन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं दिला सका। लेकिन फिर भी राजनेता आमजन के पैसों को इस तरह से व्यर्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।

राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। सरकार के यूडीएच विभाग के अनुसार इन मूर्तियों का खर्चा स्थानीय निकाय विभाग करेंगे। किसी स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति की मूर्ति लगेगी इसका निर्णय 28 दिसंबर को होने वाली मीटिंग में किया जाएगा। एक बार नाम तय होने के बाद मूर्ति निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

वोटरों को लुभाने का प्रयास

rajasthan jaipur raje government spent crores at statue
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि राजस्थान में स्थानीय निकायों की आर्थिक हालात काफी खस्ता है। प्रदेश में कुल 191 स्थनीय निकाय है। जिनमें से अधिकतर घाटे में है। साथ ही राजस्थान में स्वच्छता अभियान की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। इसके बाद भी स्थानीय निकायों से इस तरह का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed