{"_id":"5a261b584f1c1bd1408bafc6","slug":"rajasthan-jaipur-police-in-bharatpur-force-a-car-driver-for-wear-helmet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह री हमारी पुलिस! कार वाले को हेलमेट पहनने के लिए मजबूर कर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री हमारी पुलिस! कार वाले को हेलमेट पहनने के लिए मजबूर कर डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
विष्णु शर्मा पीड़ित
पुलिस के बहादुरी के कारनामे हम अक्सर सुनते है। लेकिन पुलिस की कारगुजारिया भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसा ही कुछ राजस्थान पुलिस ने किया है। दरअसल भरतपुर में पुलिस ने एक कार चालक का चालान किया और वह इसलिए क्योंकि उसने कार चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
यह अजीबोगरीब वाक्या हुआ है विष्णु शर्मा नाम के शख्स के साथ। हुआ यूं कि विष्णु शर्मा बीते एक दिसंबर को भरतपुर से आगरा की ओर अपनी मारुति वैन में जा रहे थे। रास्ते में चिकसाना के नजदीक पुलिस वालों ने उन्हें रोक लिया। विष्णु के अनुसार उनके पास वाहन से सबंधित सभी कागजात थे। लेकिन पुलिस वाले उनका जबरन चालान बनाने के लिए अड़ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कार चलाते समय पहनते है हेलमेट
चालान
जब बहसबाजी बढ़ी तो पुलिसकर्मियों ने कार चालक का हेलमेट नहीं पहनने के लिए 200 रुपए का चालान बना दिया। इस घटना के बाद से डरे विष्णु शर्मा कार चलाते समय भी हेलमेट पहनते है। हालांकि ऐसा करते हुए वे हंसी का पात्र बनते है। लेकिन शर्मा का कहना है कि वे फिर से चालान नहीं चाहते इसलिए हेलमेट पहनने लग गए है। वहीं इस घटना से अंजान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।