{"_id":"5a7175b44f1c1b4d588b5d51","slug":"rajasthan-jaipur-panther-hunt-down-wild-cow-in-jhalana-leopard-safari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय लेकर पेड़ पर चढ़ गया पैंथर, नजारा देख पर्यटकों का दिल हुआ बाग-बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय लेकर पेड़ पर चढ़ गया पैंथर, नजारा देख पर्यटकों का दिल हुआ बाग-बाग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
नीलगाय को पेड़ पर लिए बैठी मादा पैंथर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शरीर से दोगुना वजनी नीलगाय को एक 4 साल का पैंथर अकेला ही पेड़ पर लेकर चढ़ गया और ये नजारा देख वहां मौजूद पर्यटक भी हैरत में पड़ गए।
नजारा था जयपुर के झालाना लेपर्ड सफारी का जिसका एक पर्यटक द्वारा बनाया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही सफारी के दौरान पर्यटकों को एक पैंथर नीलगाय के मृत शरीर को पेड़ पर ले जाते हुए दिखा। पैंथर नीलगाय को लेकर चढ़ गया और उसका मांस खाने लगा।
ऐसा दुर्लभ नजारा देखकर पर्यटकों के दिल बाग बाग हो गए और पैंथर भी आराम से पेड़ पर अपना भोजन लेता रहा वहीं पर्यटक उसका वीडियो बनाते रहे। जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी में पैंथरों की काफी बहुतयात हो गई है मगर इनके यहां खाने पीने की काफी कमी है और कभी कभार ही यहां पैंथर को किसी जानवर का शिकार करते हुए देखा जा सकता है।

'फ्लोरा' का है एक साल का शावक
गोले में मादा पैंथर फ्लोरा
- फोटो : Amar Ujala
झालाना लैपर्ड सफारी से जुड़े एक वन्यजीव विशेषज्ञ ने बताया कि फ्लोरा नामक मादा पैंथर ने कुछ दिनों पहले यहां नीलगाय का शिकार किया था जिसके बाद से वो मृत नीलगाय को इधर उधर जरख और चीलों से छुपाने की कोशिश में जुटी थी।
बताया गया कि मादा पैंथर के एक साल का शावक भी है जिसके लिए भी वो भोजन बचा रही थी। मौका मिलते ही मादा पैंथर पूरे के पूरे नीलगाय के कंकाल को पेड़ पर लेकर चढ़ बैठी।
बताया गया कि मादा पैंथर के एक साल का शावक भी है जिसके लिए भी वो भोजन बचा रही थी। मौका मिलते ही मादा पैंथर पूरे के पूरे नीलगाय के कंकाल को पेड़ पर लेकर चढ़ बैठी।