{"_id":"5a277f324f1c1b7a548c1358","slug":"rajasthan-jaipur-one-panther-found-dead-in-jhalana-forest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकार के लिए आपस में भिड़े ये खूंखार शिकारी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार के लिए आपस में भिड़े ये खूंखार शिकारी, एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्य जीव अभ्यारण्यों में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के फेर में जयपुर के झालाना वन क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी यहां बड़ी संख्या में रहने वाले पैंथरों के लिए भोजन का इंतजाम करना ही भूल गए।
विज्ञापन
नतीजन दो पैंथर एक शिकार के चक्कर में आपस में भिड़ गए और एक की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है वन विभाग के कर्मचाारियों को मृत पैंथर के बारे में दो दिन बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पता लगा। हालांकि प्रारंभिक तौर पर पैंथर की मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है।
विज्ञापन
जबकि वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। गौरतलब है जयपुर शहर मेंं स्थित झालाना वन क्षेत्र में 20 से अधिक पैंथर है। वहीं वन विभाग इस क्षेत्र में पर्यटकों को अधिक आकर्षित करने के लिए धड़ल्ले से मशीनरी का उपयोग कर रहा है। जिससे यहां रहने वाले वन्य जीवों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन