फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur medical service can again effected in state

10 हजार डॉक्टर फिर करेंगे हड़ताल! 72 घंटे तक अस्पताल के बाहर देखेंगे मरीज

Fri, 01 Dec 2017 09:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur medical service can again effected in state
फाइल फोटो।

डॉक्टर और सरकारों के बीच तनातनी नई बात नहीं है। लेकिन इस रस्साकशी में यदि मरीजों की जान पर बन आए तो चिंता का विषय है।  बीते माह राजस्थान में करीब सात दिन रही चिकित्सकों की हड़ताल के कारण 30 से अधिक मरीजों की जान चली गई थी। वहीं अब पुन: राजस्थान चिकित्सक सेवारत संघ के बैनर तले दस हजार से ज्यादा चिकित्सक हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल विवाद की जड़ चिकित्सक नेताओं के हाल में किए गए तबादले और बीते माह हुआ एक करार है। चिकित्सकों का आरोप है कि सरकार दमनकारी नीति को अपनाते हुए जबरन चिकित्सकों के तबादले कर रही है।

विज्ञापन

फिर बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी

rajasthan jaipur medical service can again effected in state
फाइल फोटो।

वहीं बीते माह हड़ताल खत्म करने के लिए जो सहमति पत्र बना था उसकी मांगों को भी अभी तक पूर्ण नहीं ​किया गया है।  इसी विरोध के चलते चिकित्सकों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक अस्पताल के बाहर टेंट लगाकर मरीजों का इलाज करेंगे। वे केवल गंभीर मरीज को देखने की अस्पताल परिसर में प्रवेश करेंगे। य​दि 72 घंटे में भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखता है तो चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed