फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur humankind of missing person found in jalmahal

लापता शख्स का नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप, कई दिनों से पड़े शव को जानवरों ने नोचा

Sat, 27 Jan 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur humankind of missing person found in jalmahal
डेमो इमेज

कई दिनों से लापता एक व्यक्ति का नरमुंड मिलने से हड़कंप मच गया है वहीं लाश को जानवरों ने बुरी तरह से नोच डाला। जयपुर के जलमहल के पास शुक्रवार को बास बदनपुरा में 14 जनवरी से लापता तेज प्रकाश नामक एक शख्स का नरमुंड मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गलता गेट थाना पुलिस ने नरमुंड की शिनाख्त की जिसके बाद उसकी पहचान तेजप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने प्रथम दृश्टया इसे तेजप्रकाश की हत्या होना बताया वहीं हत्यारे द्वारा उसकी लाश ठिकाने लगाने के लिए जलमहल के पास फेंक दिया गया। करीब 10 दिन से भी ज्यादा ये लाश जलमहल के पास ही पड़ी थी जहां जानवरों ने शव को बुरी तरह से नोच डाला। 

विज्ञापन

साले पर हत्या करने का शक

rajasthan jaipur humankind of missing person found in jalmahal
सांकेत‌िक च‌ित्र
मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतक तेजप्रकाश की हत्या उसके साले ने ही की है क्योंकि उसके परिजनों के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर तेजप्रकाश को उसका साला जलमहल पर पतंगबाजी करने के नाम से घर से ले गया था जिसके बाद तेजप्रकाश घर लौटा ही नहीं।

वहीं दूसरी ओर बताया गया है कि उसकी पत्नी के साथ भी उसके संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे ऐसे में पुलिस उसकी पत्नी से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस आज आरोपियों को चिन्हित कर हत्या का खुलासा कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed