फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur fire department employee suspand in vdn area case

जयपुर हादसा : एमएलए ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारी निलंबित

Sat, 13 Jan 2018 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur fire department employee suspand in vdn area case
विधायक ने लिखा पत्र - फोटो : amar ujala
जयपुर के विद्याधर नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होना शुरू हो गई है। स्थानीय विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र भी लिखा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विद्याधर नगर स्थित सेक्टर 9 में एक मकान में भीषण आग लगने के कारण पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नरपत सिंह राजवी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से बात की। इसके बाद विधायक राजवी ने मुख्यमंत्री को अग्निशमन बेड़े की लापरवाही का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखा। जिसके बाद एक्शन लेते हुए जयपुर नगर निगम ने तीन फायरमैन हरफूल बढ़ाना, हेमेन्द्र सिंह और अनूप सिंह जाजोरिया को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


महापौर अशोक लाहौटी और निगम आयुक्त रवि जैन ने हादसे के दौरान सामने आई लापरवाही को लेकर बैठक बुलाई। जिसके बाद सहायक अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र नागर और कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया के विरुद्ध सीसीए नियमों के अंतर्गत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, मामले में जांच कमेटी बनाकर सात दिन में रिपोर्ट देने की कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये भीषण अग्निकांड की घटना संजीव गर्ग के मकान में हुई। जिसमें महेन्द्र गर्ग, अर्पिता, अपूर्वा, अनिमेष और सौम्या की मौत हो गई।

एमएलए ने पत्र में लिखा ये सब

rajasthan jaipur fire department employee suspand in vdn area case
jaipur fire incident
स्थानीय विधायक नरपत सिंह राजवी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर अग्निशमन बेड़े के कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर किया। इसमें विधायक ने लिखा कि दमकल कर्मचारियों से समय पर ना तो सीढ़ी खुली और ना ही होज पाइप में नोजल फिट हो सके।

जबकि वहां के लोगों ने जब दो बच्चों को बाहर निकाला तब तक वे जिंदा ​थे। ऐसे में समय रहते दमकल कर्मचारी आग बुझा पाते तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विधायक ने पत्र में ये भी लिखा कि अग्निशमन के ऐसे कर्मचारियों की तो फौज भी खड़ी कर दी जाए तो वो किस काम की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed