{"_id":"5a6ec03f4f1c1bd34b8b5977","slug":"rajasthan-jaipur-fire-broke-out-at-govind-dev-ji-temple-firetenders-took-control-late-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गोविंददेव जी' मंदिर परिसर में आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोविंददेव जी' मंदिर परिसर में आग, मचा हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
देर रात गोविंद देव जी मंदिर परिसर में आगजनी की घटना
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर परिसर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। गोविंद देवजी मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर स्थित अस्थायी एक दुकान में ये आग लगी। इसके बाद इसकी चपेट में दूसरी दुकान भी आ गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।
यहां आसपास कई दर्जन दुकानें है। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। ये दुकानें लकड़ी और टीनशेड़ की है। इनमें भगवान की पोशाक, पूजन सामग्री और तस्वीरें बिकती है।

Trending Videos
जनवरी माह में सबसे ज्यादा आगजनी की घटना
जयपुर में 26 जनवरी को जालूपुरा इलाके में भी लगी थी भीषण आग
- फोटो : Bhanu Sharma
जयपुर शहर में जनवरी के महीने में आगजनी की काफी घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना ने तो जहां लगभग पूरे के पूरे कुटुंब का ही अंत कर दिया तो वहीं कई गोदामों और कबाड़खानों में भी आग ने विकराल रूप दिखाया और काफी नुकसान पहुंचाया। इस वक्त जयपुर में सभी अग्निशमन केंद्र इन घटनाओं को देखते हुए अलर्ट पर है क्योंकि विद्याधर नगर अग्निकांड के बाद से शहर के फायर कंट्रोल सिस्टम पर काफी सवाल खड़े किए जा चुके हैं।