फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur a truck hit dozen of vehicle

सड़क पर दौड़े यमराज, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रहे लोगों को छूकर निकली मौत

Mon, 01 Jan 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur a truck hit dozen of vehicle
डेमो इमेज
नए साल का जश्न मनाने निकले कई लोगों का अचानक ही यमराज से सामना हो गया और मौत करीब से होकर निकल गई। दरअसल जयपुर शहर में रात्रि करीब दस बजे उस वक्त हंगामा मच गया जब ट्रक ड्राइवर की सनक ने सैंकड़ों लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टाईल्स से भरे एक ट्रक ने जयपुर के कई किलोमीटर के क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। गुजरात की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले जयपुर के वियजपथ में सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। जिससे कई लोग घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक तेजी से ट्रक को दौड़ाते हुए बीटू बायपास की और ले गया।
विज्ञापन

नशे में था ड्राइवर

rajasthan jaipur a truck hit dozen of vehicle
सड़क दुर्घटना
यहां भी ट्रक ने कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने एक राहगीर की गाड़ी में बैठकर इस बेकाबू ट्रक का पीछा किया। लेकिन ट्रक चालक ने ट्र्र्रक रोकने की बजाए उसकी स्पीड और बढ़ा दी।

इसके बाद कई किलोमीटर तक ट्रक का पी​छा करने के बाद जयपुर के हल्दीघाटी क्षेत्र में ट्र्रक को रोका गया। इसके बाद पीछा कर रहे लोगों व पुलिसकर्मी ने ट्रक का कांच तोड़कर डाईवर को बाहर निकाला और उसकी धुनाई कर दी। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक नशे में था। इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए और एक दर्जन से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed