{"_id":"5a74001a4f1c1b8e268b7bca","slug":"rajasthan-jaipur-a-man-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग और फिर छत पर भागता रहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग और फिर छत पर भागता रहा...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों को लेकर की गई धोखाधड़ी एक व्यक्ति के लिए दर्दनाक मौत का कारण बन गई। दरअसल जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी ने पेट्र्रोल छिड़कर स्वयं को आग लगा ली।
घटना सुबह करीब 5:30 बजे की जब राजस्थान पुलिस एकेडमी के नजदीक स्थित एक घर की छत से आग की लपटों के साथ चीखने की आवाजें सुनाई दी।
स्थानीय लोग जब मकान के नजदीक पहुंचे तो व्यापारी अशोक दुसाद आग की लपटों में घिरा हुआ था और छत पर इधर-उधर भाग रहा था। लोगों ने मदद करने का भी प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस कर रही है जांच
फाइल फोटो।
पेट्रोल के कारण भड़की आग ले दुसास की जीवनलीला को समाप्त कर दिया था। घटना इतनी वीभत्स थी कि व्यापारी के शव को पहचान पाना भी मुश्किल था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस व अन्य विभाग के कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
वहीं पुलिस ने जब व्यापारी के मकान में उसके कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें व्यापारी ने चार लोगों के खिलाफ करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं व्यापारी के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।