फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur 20 months old girl found missing search operation underway

डेढ़ साल की मासूम के सुराग के लिए नाले का सर्च आॅपरेशन शुरू

Tue, 23 Jan 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur 20 months old girl found missing search operation underway
jaipur crime news - फोटो : Amar Ujala
डेढ़ साल की एक मासूम के लापता हो जाने के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ये बच्ची सोमवार से लापता है और अब इसके नाले में गिर जाने की आशंका जताते हुए पुलिस ने नाले का सर्च अॉपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के ब्रहृमपुरी थाना इलाके में सोमवार को सलीना नाम की डेढ़ वर्षीय बच्ची घर से अचानक लापता हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने ब्रहृमपुरी थाने जाकर मामला दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस द्वारा बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया मगर उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों ने आशंका जताई है कि वो पास ही बहने वाले नाले में गिर गई होगी जिसके बाद आज सिविल डिफेंस टीम की ओर से सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। लापता सलीना पुत्री मोहम्मद मिजान ने सोमवार को फ्राक और उसके उपर पीले रंग का स्वेटर पहन रखा था और हाथों में बैंगनी रंग की चुड़ियां भी पहन रखी थी जो सोमवार सुबह 10 बजे से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed