फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- Invites applications for fourth Class employees

खुशखबर: सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो जल्द करें आवेदन, मौका छूट न जाए

Fri, 09 Feb 2018 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- Invites applications for fourth Class employees
job shimla
यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, मौका छूट न जाए। हाईकोर्ट की ओर से निचली अदालतों में काम करने के लिए भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश की निचली अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नॉन टीएसपी इलाके की निचली अदालतों के लिए कुल 2178 पदों पर और टीएसपी इलाके की निचली अदालतों के लिए कुल 131 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन


भर्ती में आवेदनकर्ता की उम्र अधिकतम 35 साल रखी गई है, लेकिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

आयु में ये मिली छूट

rajasthan- Invites applications for fourth Class employees
जॉब
पिछले कुछ सालों तक भर्ती नहीं होने के चलते सभी अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की शिथिलता भी दी गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2018 तक है। जबकि आवेदन 12 फरवरी से भरे जा सकेंगे।

भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 2 साल के परिवीक्षा काल के दौरान 12400 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। परिवीक्षा काल पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को 17700 रुपए पर नियमित वेतन दिया जाएगा। चयन के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड द्वारा संचालित सेकेंडरी परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed