फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ib official found dead in jhalawar district

आईबी आॅफिशियल की संदेहास्पद मौत, सड़क किनारे इस हालत में मिला

Fri, 16 Feb 2018 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
rajasthan ib official found dead in jhalawar district
फाइल फोटो।
भारत की प्रमुख खूफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक आॅफिशियल की मौत के बाद से पुलिस सकते में है। घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली में तैनात चेतन प्रकाश गैलव की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई है। झालवाड़ सदर पुलिस के अनुसार चेतन बुधवार सुबह रामगंज मंडी स्थित अपने पैतृक घर जाने के लिए निकला था। लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की।

परिजनों की तलाश के दौरान चेतन भवानी मंडी-झालावाड़ सड़क पर अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस कर रही है इंतजार

rajasthan ib official found dead in jhalawar district
फाइल फोटो।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चेतन की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सकता है और परिजन जिस अस्पताल में चेतन को ले गए थे, उसके डॉक्टरों से बात करने पर भी कोई बात सामने नहीं आ सकी है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत के क्या कारण रहे। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने चेतन के परिजनों और उसके दोस्तों से शुरुआती पूछताछ की है। वहीं, चेतन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed