फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Heritage Brass Band's Presentation in London

लंदन में गूंजेंगा ऊंचा रहे तिरंगा हमारा,जानिए कब और क्यों...

Tue, 16 May 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 May 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Heritage Brass Band's Presentation in London
राजस्थान हैरिटेज ब्रास बैंड की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
भारत की आजादी का जश्न इस बार लंदन में खास रहेगा। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आयोजित होने वाले भारत महोत्सव कार्यक्रम में राजस्थानी बैंड स्वरलहरियां बिखेरेगा। यह मौका मिला है मशहूर राजस्थान हैरिटेज ब्रास बैंड को। 
विज्ञापन


इस बैंड के करीब एक दर्जन कलाकार इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। बैंड की संस्थापक और निर्देशक फरजाना नियाजी ने बताया कि लंदन में 20  से 27 अगस्त तक आजादी का खास जश्न मनाया जाएगा। भारत महोत्सव के दौरान लंदन की धरती पर भारत भूमि का गुणगान होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए बैंड ने खास तैयारी की है। इसमें बैंड की ओर से ऊंचा रहे तिरंगा हमारा, जान से भी प्यारा हिन्दुस्तान हमारा जैसे देशभक्ति गीत तैयार किए हैं।
विज्ञापन


दानिश नियाजी ने बताया कि कलाकारों का दल 20 मई को लंदन में पहला कार्यक्रम देगा। जिसमें हजारों भारतीय भी मौजूद रहेंगे। कलाकारों का यह दल इससे पहले लंदन में ही 23 मई से 26 जून तक ग्लेस्टोनबरी फेस्टिवल में भी भारतीय संगीत की प्रस्तुति देगा। इस टूर के दौरान यह दल करीब चार महीनों तक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर के दौरान कलाकार ग्लास हाउस सेंटर फेस्टिवल, इंटरनेशनल फेस्टिवल, कैंब फेस्टिवल, फील गुड फेस्टिवल, जस्ट सो फेस्टिवल सहित फोक फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। कलाकार मोहम्मद रमजान ने बताया कि उनका मकसद विदेशी धरती पर राजस्थानी संगीत का परचम लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed