{"_id":"59c370064f1c1b8e688b5a14","slug":"rajasthan-government-will-soon-launch-portal-for-cows","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब गाय की खरीद-फरोख्त होगी आॅनलाइन, आ रहा है सरकारी पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाय की खरीद-फरोख्त होगी आॅनलाइन, आ रहा है सरकारी पोर्टल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
गौ-पालन और गौ-पालकों को बढ़ावा देने के उददेश्य से जल्द ही एक पोर्टल लॉच होने जा रहा है। जिसके माध्यम से गायों की खरीद और बिक्री की जा सकेगी। राजस्थान सरकार को गौ-पालन विभाग जल्द ही ऐसा पोर्टल लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस पोर्टल पर विक्रेता गाय के बारे में तमाम जानकारी अपलोड कर सकेगा। इसके बाद खरीदार इसी जानकारी के माध्यम से सीधे विक्रेता से बात कर सकता है। विभाग का कहना है कि इससे दलालों की भूमिका खत्म होगी और बेहतर नस्ल की गायें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
अच्छे से हो सकेगी देखभाल
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि राजस्थान देश में ऐसा पहला राज्य है गौ-पालन विभाग है और एक राज्य मंत्री भी सरकार ने नियुक्त किया है। गौ-पालन और गौ-पालकों की बेहतरी के लिए प्रारंभ किए जा रहे इस पोर्टल का आइडिया ओएलएक्स और क्विकर जैसे पोर्टल को देखते हुए लिया गया है।
वहीं मंत्री ओटाराम देवासी का कहना है कि सरकार की इस पहल से गाय का अच्छे तरीके से संरक्षण व पालन हो सकेगा।
वहीं मंत्री ओटाराम देवासी का कहना है कि सरकार की इस पहल से गाय का अच्छे तरीके से संरक्षण व पालन हो सकेगा।