फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan government transfers five IAS officers

राजस्थान: गहलोत सरकार ने किया पांच आईएएस का तबादला

Sat, 31 Jul 2021 07:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 31 Jul 2021 07:22 AM IST
सार

सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले सरकार ने अप्रैल में भी नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया था, उस वक्त सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

विज्ञापन
Rajasthan government transfers five IAS officers
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51

विस्तार

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने देर रात पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिकारी को भारतीय वन सेवा से पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पवन कुमार गोयल जो अभी इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा और पुस्तकालय विभाग और पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


राजेश्वर सिंह को राजस्व मंडल अजमेर का अध्यक्ष बनाया गया है, इससे पहले वह राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। वहीं डॉ. आर वेंकटेश्वरन को हरीशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक और पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशिक्षण के पदभार दिया गया है। इससे पहले ये राजस्व मंडल के अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेशानुसार, आईएएस अधिकारी अपर्णा अरोड़ा को प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग दिया गया है। इससे पहले वह स्कूल शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग में कार्यरत थीं। साथ ही संदीप वर्मा को राजेश्वर सिंह के स्थान पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।


अप्रैल में भी हो चुका है बड़ा फेरबदल
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अप्रेल में भी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया था। सरकार ने  67 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें विभागों के साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed