फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan government promoted bribe accused ashok singhvi

आईएएस सिंघवी को प्रमोशन का तोहफा, महाघूस कांड में हुए थे सस्पेंड

Sat, 14 Oct 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government promoted bribe accused ashok singhvi
राजस्थान सचिवालय - फोटो : file photo
राजस्थान सरकार ने जिस आईएएस अफसर को चर्चित खान महाघूस कांड में सस्पेंड  किया था, उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर प्रमोशन दिया है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर दो आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना की है। इनमें आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अशोक सिंघवी को इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में महानिदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। जबकि एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी उमेश कुमार को राजस्थान रोडवेज का अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी राजस्थान के खान विभाग के चर्चित महाघूस कांड में आरोपी है। दो साल के निलंबन के बाद सरकार ने उन्हें पिछले महीने ही बहाल किया था। तब से वे पदस्थापना के आदेशों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ महीने जेल में रह चुके हैं सिंघवी

Rajasthan government promoted bribe accused ashok singhvi
अशोक सिंघवी - फोटो : file photo
खान विभाग में उजागर हुए महाघूस कांड में अशोक सिंघवी की लिप्तता को देखते हुए उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने गिर​फ्तार किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 17 नवंबर 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया था। अशोक सिंघवी करीब आठ महीने तक जेल में रहे। पिछले महीने उन्हें बहाल  कर दिया था।  

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने चित्तौड़गढ में शेरखान की छह खानों को बंद करावा दिया था। इन खानों को चालू करने के लिए खान विभाग के अधिकारियों ने 2.55 करोड़ रुपए की घूस मांगी थी। उस समय अशोक सिंघवी विभाग के प्रमुख सचिव पद पर थे। एसीबी के सामने घूस लेकर खानों को चालू करने की जानकारी आई तो उसने जाल बिछाकर आईएएस अशोक सिंघवी समेत आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जांच की तो बंद पड़ी खानों को चालू करने के एवज में लगभग 22 करोड़ की डील का पता चला।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed