फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government increase partnership private mandi pramorter

प्राइवेट मंडियों के प्रमोटर्स को मिलेगा मंडल शुल्क का 60 प्रतिशत

Fri, 19 May 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government increase partnership private mandi pramorter
tax - फोटो : demo
राजस्थान में प्राइवेट मंडियों के प्रमोटर्स को सरकार प्रोत्साहन देगी। इसके लिए मंडी शुल्क में उनकी हिस्सेदारी को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


सरकार ने ये निर्णय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के आयोजन से पहले लिया है। कृषि विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्राइवेट मंडियों के प्रमोटर्स अब शुरूआती तीन वित्तीय वर्षों तक मंडी शुल्क का 60 प्रतिशत रख सकेंगे। इससे पूर्व ये प्रमोटर्स मंडी शुल्क का मात्र 20 प्रतिशत ही रख सकते थे। अगले दो वित्तीय वर्षों में वे मंडी शुल्क का 50 प्रतिशत और इसके पश्चात् मंडी शुल्क का 40 प्रतिशत रख सकेंगे।

कृषि विभाग की प्रमुख शासन सचिव, नीलकमल दरबारी ने कहा कि मंडी इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रमोटर्स की ओर से मंडी शुल्क को बढ़ाए जाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। ‘ग्राम 2016‘ के दौरान मंडी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए 1,100 करोड़ रुपए से अधिक निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस नए आदेश के साथ अब इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी।
विज्ञापन


दरबारी ने कहा कि निजी ऑपरेटरर्स के आने से किसान अपनी उपज को और अधिक शीघ्रता से बेच सकेंगे और पीक सीजन के दौरान उन्हें 3 से 4 दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे निजी एवं सरकारी मंडियों के मध्य आपसी प्रतिस्पर्धा होने से किसानों को अब बेहतर सेवाओं का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed