{"_id":"5a055e714f1c1bec538bc32c","slug":"rajasthan-government-in-full-action-against-doctors-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाम 7 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करें डॉक्टर, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई - चिकित्सा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम 7 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करें डॉक्टर, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई - चिकित्सा मंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ राजस्थान सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है और उन्हें सरकार की ओर से खुली चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने डॉक्टरों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई डॉक्टर आज शाम 7 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन कर लेता है, तो सरकार उसके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करेगी। यदि इसके बावजूद भी अगर कोई डॉक्टर काम पर नहीं लौटा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले बृहस्पतिवार को देर रात सरकार और डॉक्टरों के बीच चली वार्ता विफल रही राजस्थान में डॉक्टरों की हठधर्मिता एकबार फिर से मरीजों पर भारी पड़ी और लगातार चौथे दिन भी सरकार और डॉक्टरों के बीच वार्ता विफल रही।

सराफ ने कहा 'पर्दे के पीछे कोई दे रहा आंदोलन को हवा'
जयपुर के एक अस्पताल का नजारा
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि देर रात तक डॉक्टरों और सरकार के बीच चली वार्ता के बीच सरकार ने डॉक्टरों की लगभग 90 प्रतिशत मांगों को मान लिया था, मगर अंत में बात फिर से बिगड़ गई और डॉक्टर वार्ता छोड़कर चले गए।
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने सेवारत डॉक्टरों के आंदोलन को लेकर अपने बयान में कहा है कि किसी के इशारे पर ये पूरी हड़ताल योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है और पर्दे के पीछे कोई है जो इस आंदोलन को हवा दे रहा है। चिकित्सा मंत्री से जब पूछा गया कि वो कौन है जो ये सब खेल रच रहा है तो सराफ ने चुप्पी साध ली।