{"_id":"6195fb5959c5d1695c5b544a","slug":"rajasthan-gogunda-bjp-mla-pratap-bheel-booked-for-rape-twice-in-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा विधायक प्रताप भील पर 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का केस, नौकरी और शादी का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा विधायक प्रताप भील पर 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का केस, नौकरी और शादी का दिया था झांसा
Thu, 18 Nov 2021 12:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:36 PM IST
सार
भाजपा विधायक प्रताप भील के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वह राजस्थान के गोगुंडा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन
प्रताप भील
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से भाजपा विधायक प्रताप भील के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वह गोगुंडा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। दोनों ही मामलों में, विधायक ने कथित तौर पर महिलाओं को नौकरी देने का वादा करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। एक ताजा मामले में, एक महिला ने अंबामाता के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया और आरोप लगाया कि प्रताप भील ने नौकरी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं भील ने शादी का झांसा देकर भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
10 महीने पहले भी मामला किया गया था दर्ज
10 महीने पहले सुखेर में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआईडी जांच चल रही है। इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि प्रताप भील ने उससे मिलने के बाद नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद से महिला का आरोप है कि वह उसे फोन करता रहा। महिला ने बताया था कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गया। इसके बाद वह केस को लेकर आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिकायतकर्ता महिला पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन