{"_id":"5a682c414f1c1b81268b60e3","slug":"rajasthan-ganganagar-dead-body-of-children-missing-in-large-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: काले जादू के लिए तांत्रिकों ने पार की सारी हदें, 30 बच्चों के शवों को खोदकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: काले जादू के लिए तांत्रिकों ने पार की सारी हदें, 30 बच्चों के शवों को खोदकर निकाला बाहर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोने-टोटके और तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिकों ने सारी हदें पार कर दी हैं। यहां इन्होंने बच्चों के शवों को भी नहीं बख्शा है।
दरअसल राजस्थान के गंगानगर शहर की श्मशान भूमि से 30 से ज्यादा बच्चों के शव खोदकर निकाले गए। जिस स्थान से बच्चों के शव निकाले गए हैं, वहां से शराब की बोतलें, जला हुआ सामान व बर्तन मिले हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों को शक है कि यह काम तांत्रिकों का है।
वहीं श्मशान भूमि की सुरक्षा जिन लोगों के जिम्मे है उनका कहना है कि इस स्थान पर आधी रात के बाद अक्सर कुछ आवाजें आती हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण वहां तक जाना संभव नहीं हो पाता है। शहर के श्मशान भूमि से बच्चों के शवों का गायब होने की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा
फाइल फोटो।
दसअसल इस मामले की खुलासा मंगलवार को हुआ, जब एक परिवार अपनी मासूम बच्ची के शव की अंतिम क्रिया के लिए श्मशान पहुंचा था।
परिवार का कहना था कि रविवार को उनकी बच्ची की मौत हो गई थी जिसे उन्होंने यहा दफनाया था। इसके बाद इस स्थान पर नमक का कट्टा व अन्य सामान रख दिया था। लेकिन मंगलवार को जब वे अन्य क्रियाओं के लिए यहां आए तो कुछ भी सामान यहां नहीं मिला। इसके बाद जब इस स्थान को खोदा गया तो यहां बच्ची का शव नहीं था।

अन्य शव भी गायब
फाइल फोटो।
परिवार ने जब इस बात की सूचना श्मशान भूमि से जुड़े लोगों को दी तो अन्य शव स्थानों की जांच की गई। इसके बाद सामने आया कि करीब 30 से ज्यादा बच्चों के शव गायब है। पूरी श्मशान भूमि पर लाल कपड़े व तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान भी मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।