{"_id":"599708394f1c1b2a5f8b47fb","slug":"rajasthan-digi-fest-2017-in-kota-cm-raje-distibuted-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Digi Fest : सीएम राजे ने विनर्स को बांटे 35 लाख के अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Digi Fest : सीएम राजे ने विनर्स को बांटे 35 लाख के अवॉर्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कृत करतीं सीएम राजे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में चल रहे दो दिवसीय डिजीफेस्ट 2017 का आज समापन हुआ। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान हेकेथॉन के विनर्स को अवॉर्ड बांटे।
टीम सृजना को टॉपिक स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम के लिए पहला अवॉर्ड दिया गया। वहीं, डेफिनिंग साइलेन्स टीम को वाइबरुम टॉपिक पर दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा कोड लगाके हइशा टीम को कृषि मित्र उत्पाद के लिए तीसरा पुरस्कार दिया गया। सीएम ने सभी विजेताओं को करीब 35 लाख के अवॉर्ड से नवाजा। इस दौरान कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, झालावाड़ सांसद दुष्यन्त सिंह, कोटा सांसद ओम बिरला, सूचना तकनीकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा भी मौजूद रहे।

सीएम राजे ने की ये अपील
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में सीएम वसुंधरा राजे ने उद्यमियों से राजस्थान को कर्मभूमि बनाने की अपील करते हुए कहा कि देश-प्रदेश को आगे ले जाने में हर संभव मदद करें। सीएम ने कहा कि डिजिटल समाज में राजस्थान को अग्रणी बनाना है। भामाशाह कार्ड प्रदेश में डिजिटल क्रांति का प्रतीक है। सीएम ने केरल, कर्नाटक के टेक्नीकल फ्रेमवर्क को भी सराहा। सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि युवा प्रतिभाओं के कंधों पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। अमेरिका तक भारतीय प्रतिभाओं की धूम है।
इस दौरान स्टॉर्टअप प्लेटफॉर्म राजस्थान की लॉचिंग भी हुई और राजस्थान की डिजिटल यात्रा का ऑडियो विजुअल शो भी हुआ। सीएम ने कोटा को एक और तोहफा देते हुए क्लीन एनर्जी नेटवर्क की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि घर-घर तक पीएनजी पहुंचेगी और शहर को हरित ईंधन की सुविधा मिलेगी। करीब 220 करोड़ का यह प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा होगा, जिसमें पहले चरण की लागत 50 करोड़ आएगी।