फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- dalit protest in alwar for these demands

रातों रात हटाई बाबा अंबेडकर की मूर्ति, हजारों दलित आ जुटे

Mon, 01 Jan 2018 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- dalit protest in alwar for these demands
रैली में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति हटाने के विरोध में हजारों दलित जुटने लगे हैं। रैली निकाल कर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की जान भी सांसत में हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अलवर में एमआईए थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटाने और ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। हजारों की संख्या में दलित समाज के लोग रैली के रूप में शहर में पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कई जगहों पर रास्ते को एकतरफा करवाया है, ताकि जाम नहीं लगे।

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने सिवायचक जमीन पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के बाद रात्रि में ही कार्यवाही की और मूर्ति को जब्त करते हुए 10 लोगों को राजकार्य में बाधा में गिरफ्तार किए थे। कार्रवाई के दौरान चार पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी।
विज्ञापन

आदमकद की मूर्ति लगाने की मांग

rajasthan- dalit protest in alwar for these demands
रैली में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
शिव सांवरमल नागौरा सदर थाना शिवाजी पार्क थाना अरावली विहार थाना समेत कई थानों की पुलिस भी मौजूद है। रैली को भगत सिंह सर्किल से नंगली सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ ले जाया जा रहा है।

2 दिन से सहजपुर गांव में ही ग्रामीणों की ओर से धरना दिया गया था और भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने, लोगों पर लगाए गए केस वापस लेने और माफी मांगने की मांग की गई थी।

रैली में अलग-अलग पार्टी के लोग मौजूद हैं, जिसमें कांग्रेस बसपा और भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed