{"_id":"5a49f82c4f1c1b96368b7d73","slug":"rajasthan-dalit-protest-in-alwar-for-these-demands","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रातों रात हटाई बाबा अंबेडकर की मूर्ति, हजारों दलित आ जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों रात हटाई बाबा अंबेडकर की मूर्ति, हजारों दलित आ जुटे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
रैली में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति हटाने के विरोध में हजारों दलित जुटने लगे हैं। रैली निकाल कर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की जान भी सांसत में हैं।
दरअसल, अलवर में एमआईए थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटाने और ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। हजारों की संख्या में दलित समाज के लोग रैली के रूप में शहर में पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कई जगहों पर रास्ते को एकतरफा करवाया है, ताकि जाम नहीं लगे।
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने सिवायचक जमीन पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के बाद रात्रि में ही कार्यवाही की और मूर्ति को जब्त करते हुए 10 लोगों को राजकार्य में बाधा में गिरफ्तार किए थे। कार्रवाई के दौरान चार पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी।

Trending Videos
आदमकद की मूर्ति लगाने की मांग
रैली में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
शिव सांवरमल नागौरा सदर थाना शिवाजी पार्क थाना अरावली विहार थाना समेत कई थानों की पुलिस भी मौजूद है। रैली को भगत सिंह सर्किल से नंगली सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ ले जाया जा रहा है।
2 दिन से सहजपुर गांव में ही ग्रामीणों की ओर से धरना दिया गया था और भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने, लोगों पर लगाए गए केस वापस लेने और माफी मांगने की मांग की गई थी।
रैली में अलग-अलग पार्टी के लोग मौजूद हैं, जिसमें कांग्रेस बसपा और भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल है।