फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan crime out of control and state home minister praised his police

गृहमंत्री क्राइम कंट्रोल पर ठोक रहे थे पीठ, उधर लगातार गायब हो रहे बच्चे और सामने आ रहे दुष्कर्म

Tue, 28 Nov 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
rajasthan crime out of control and state home minister praised his police
गुलाबचंद कटारिया।
ये विडंबना ही है कि सरकारें अपने नाकारा विभागों को केवल आंकड़ों के आधार पर शाबाशी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करती है। ऐसा ही कुछ आज जयपुर में हुआ। जब राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया बीते चार वर्ष में राजस्थान पुलिस की उपलब्धि बताने के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान में मीडिया से रुबरू हुए।
विज्ञापन



लेकिन शायद गृहमंत्री आंकड़ों के फेर में हकीकत भूल गए। क्योंकि जिस संभाग से मुख्यमंत्री राजे आती है वहां के बारां जिले में बीते एक सप्ताह में पांच बच्चे गायब हो चुके है। जबकि राजे के संसदीय जिले झालावाड़ में बीते दिन एक नाबालिग से दुष्कर्म और पुलिस वालों की शर्मनाक करतूत भी सामने आयी है।
विज्ञापन

लगातार गायब हो रहे बच्चे

rajasthan crime out of control and state home minister praised his police
crime scene
यहीं नहीं राजस्थान केबिनेट में नंबर दो माने जाने वाली मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जिले चूरु में बीते दो दिनों में दो बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। हालात यह है कि बारां जिले में लगातार गायब हो रहे बच्चों में से किसी को भी पुलिस अभी तक ढूंढ नहीं सकी है। सभी बच्चों की उम्र 8-14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें से तीन बच्चे तो 23 नवंबर को ही गायब हुए है। वहीं चूरू में दो बलात्कार की जो घटनाएं सामने आयी है उसमें भी आरोपियों को लेकर पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed