{"_id":"5a39129b4f1c1bb6678c2f7a","slug":"rajasthan-congress-won-a-big-victory-in-by-poll-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा सरकार को झटका, कांग्रेस को मिली भारी सफलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा सरकार को झटका, कांग्रेस को मिली भारी सफलता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
bjp, congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात-हिमाचल प्रदेश में हार के गम में डूबी कांग्रेस के लिए राजस्थान राहत भरी खबर है। यहां जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर पालिकाओं में वार्ड सदस्यों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिली है।
राजस्थान में आज नगर पालिका के 14 वार्डों, पंचायत समिति सदस्य के 27 और जिला परिषद के चार वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के रिजल्ट घोषित हुए। नतीजे वसुंधरा सरकार के लिए चेतावनी है तो कांग्रेस के लिए राहत पहुंचाने वाले है। रिजल्ट चौंकाने वाले और सरकार के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि राजस्थान जल्द ही दो संसदीय और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने है। साथ ही विधानसभा चुनाव भी ठीक एक साल बाद है।
जिला परिषद बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जालौर और करौली में एक-एक वार्ड के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। इन चारों ही सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के अंतर से हराया है।

नगर पालिका और पंचायत समिति में भी कांग्रेस अव्वल
कांग्रेस
- फोटो : FILE PHOTO
राजस्थान के विभिन्न जिलों में 14 नगर पालिका वार्ड सदस्यों के लिए हुए उपचुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इन सीटों के रिजल्ट के हिसाब से भाजपा को सात और कांग्रेस को छह वार्डों में जीत हासिल हुई है। एक वार्ड में निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई हैं
पंचायत समिति के 27 मेंबर्स के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस काफी मजबूत नजर आ रही है। कुल 27 जगह हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 पर जीत हासिल की है। भाजपा को मात्र 10 स्थानों पर ही संतोष करना पड़ा एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।