{"_id":"59dcbdc24f1c1b8d698b5008","slug":"rajasthan-congress-passes-resolution-urging-rahul-gandhi-to-become-party-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल सम्भालें AICC अध्यक्ष का पद, राजस्थान कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल सम्भालें AICC अध्यक्ष का पद, राजस्थान कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी को पदभार सम्भालने के आग्रह का प्रस्ताव आज जयपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में पास हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रतिनिधियों की ओर से पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद ग्रहण करने के लिए अनुरोध का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश ने किया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। यह प्रस्ताव अब एआईसीसी को भेजा जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पालयट की अध्यक्षता में आयोजित नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। इससे पहले पायलट ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।

पायलट को अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया को किया अधिकृत
सचिन पायलट
गौरतलब है कि कांग्रेस के संगठन चुनावों की प्रक्रिया चल रही है और इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों का चयन हुआ है।
राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया। यानी अगले प्रदेश अध्यक्ष भी सचिन पायलट ही बने रहेंगे।
बैठक में यह प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. सी.पी. जोशी ने रखा, जिसका अनुमोदन वरिष्ठ विधायक प्रद्युम्न सिंह ने किया। आज आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद नहीं थे।