{"_id":"599c2a6d4f1c1b6e078b47aa","slug":"rajasthan-congress-chief-sachin-pilot-charged-with-bjp-and-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की यात्रा से पहले कांग्रेस ने उठाए सवाल, इन मुद्दों पर मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की यात्रा से पहले कांग्रेस ने उठाए सवाल, इन मुद्दों पर मांगा जवाब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 22 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले कांग्रेस ने कई सवाल उठाकर भाजपा और सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।
कांग्रेस मुख्यालय पर आज आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने किसानों की समस्या, मुख्यमंत्री को मनचाहा बंगला आवंटन करने, खान घोटाले में दोषी अफसरों को बहाल करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पायलट ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा और प्रधानमंत्री राजस्थान में अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री प्रत्याशी के रूप में वसुंधरा राजे के चेहरे की घोषणा करेंगी? उन्होंने कहा 29 अगस्त को उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इस कार्यक्रम में जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च किया जा रहा है।
पायलट ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी की मांग को केंद्र और राज्य सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। कांग्रेस शासित राज्यों और कुछ भाजपा शासित राज्यों में कर्जमाफी की घोषणा की जा चुकी है, फिर राजस्थान में इसकी घोषणा क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है पीएम उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कर्जमाफी की घोषणा करें। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कर्जमाफी की घोषणा नहीं होती है तो सितंबर में आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा एमएलए की मांग का कांग्रेस ने किया समर्थन
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस ने सुर मिलाया।
पायलट ने सीएम राजे को सिविल लाइंस में मनमर्जी के बंगला आंवटित करने को सरकार की भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री ने इस आरोप का जवाब नहीं दिया, जो गंभीर है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक तिवाड़ी ने इस मामले में सीएम राजे पर सरकारी सम्पत्ति को हड़पने का सीधा आरोप लगाया है और वे इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे है। पायलट ने भाजपा को 28 जिलों में जमीन आवंटन का विरोध करते हुए कहा कि यह हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है।
तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनना चाहिए जिससे की सबका विकास हो सके। उन्होंने कहा कि कार्ट ने ऐसा भी कहा है कि हम ऐसी अपेक्षा करते हैं कि सरकार ऐसा कानून बनाए जो सबको साथ लेकर और आने वाले समय को दिशा देगा।