फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan cm vasundhara raje meet rss chief mohan bhagwat

भागवत से मिली राजे, संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा!

Tue, 19 Sep 2017 01:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan cm vasundhara raje meet rss chief mohan bhagwat
मोहन भागवत से मिली राजे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जयपुर के भारती भवन में मुलाकात की। मुलाकात के समय राजे के हाथ में फोल्ड किए हुए कुछ कागज भी थे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं।

विज्ञापन



गौरतलब है कि मोहन भागवत के जयपुर प्रवास पर आने से पूर्व कहा गया था कि उनका कार्यक्रम किसी भी राजनेता से मिलने का नहीं है। लेकिन राजे के भागवत से मिलना कई संकेत दे रहा है।
विज्ञापन


बीते एक माह में भाजपा के दो सांसद और एक विधायक की मृत्यू के बाद जल्द ही उपचुनाव होने की संभावना है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री राजे ने इन उपचुनाव में संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर भागवत से चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में देखी जाएगी राजस्थान की परफोर्मेंस

rajasthan cm vasundhara raje meet rss chief mohan bhagwat
वसुंधरा राजे

गौरतलब है दो दिन पूर्व ही अलवर से भाजपा सांसद महंत चांदनाथ का निधन हुआ है। जबकि अजमेर लोकसभा सीट भी सांवरलाल जाट की मृत्यू के बाद खाली है। इसके अतिरिक्त भीलवाड़ा की मांडलगढ़ विधानसभा सीट भी भाजपा की विधायक कीर्ति कुमारी की मौत के बाद रिक्त हो गई है।


उपचुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर केन्द्रीय नेतृत्व की निगाहें होंगी। इसलिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed