{"_id":"59de14034f1c1bcf538b6c7e","slug":"rajasthan-cm-vasundhara-raje-aligned-on-congress-for-stone-pelting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हम पत्थरबाजी नहीं करते, ये तो उनका काम है - सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम पत्थरबाजी नहीं करते, ये तो उनका काम है - सीएम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
वसंधरा राजे
- फोटो : getty images
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम पत्थरबाजी नहीं करते। इस काम में तो कांग्रेस माहिर है।
सीएम राजे आज किशनगढ़ में एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी की यह आदत तो कांग्रेस की है। वे काम नहीं करते है, केवल पत्थर लगाते है। किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पत्थर लगवा दिया, लेकिन काम कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इसी तरह सोनिया गांधी को बुलाकर लाए और बाड़मेर में रिफाइनरी के लिए शिलान्यास कराया। यहीं हाल परवन नदी प्रोजेक्ट का रहा। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के लिए चुनाव से पहले आए और पत्थर लगाकर चले गए।
विज्ञापन
बाद में इस प्रोजेक्ट की लागत 56 हजार करोड़ रुपए थी जो घटकर अब मात्र 16 हजार करोड़ की हो गई है। उन्होंने कहा कि वहां पत्थर तभी लगाया जाएगा जब काम शुरू हो जाएगा।

Trending Videos
उनके पत्थर इकट्ठे करें, तो सैंकड़ों ट्रक भर जाएं
jayant sinha
किशनगढ़ एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान सीएम ने कांग्रेस की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि उनके लगाए पत्थरों को इकट्ठा किया जाए तो सैकड़ों ट्रक भर जाएंगे, लेकिन काम कहीं नजर नहीं आएगा।
राजे ने कहा कि किशनगढ़ एयरपोर्ट से फूड पार्क, मार्बल व्यवसाय और टैक्सटाइल को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्थान से आगरा और वाराणसी जैसे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इससे प्रदेश में ट्यूरिज्म और बिजनेस बढ़ेगा।